सेवा संगम शिविर को लेकर बैठक
पोकरण. राष्ट्रीयस्वंयसेवक संघ के तत्वावधान में आगामी पांच अक्टूबर को रामदेवरा में आयोजित होने वाले विराट सेवा संगम की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सेवा संगम के तहसील प्रभारी दमाराम माली ने बताया कि सेवा संगम के तहत संघ के स्वयंसेवकों द्वारा सघन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस कार्य के सफल संचालन के लिए सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर उन्हें अलग-अलग जि मेदारियां सौंपी गई। माली ने बताया कि सवाईसिंह, अमृतलाल बारूपाल, कैलाशचन्द्र बाबूलाल धौलिया को सह तहसील प्रभारी का दायित्व दिया। इसी प्रकार अनिल शर्मा को पोकरण नगर प्रभारी बींजराजसिंह को रामदेवरा नगर प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।