भारत माता की जयकारों से गूंजा अवाय
भास्कर न्यूज | पोकरण (आंचलिक)
हीरोकंपनी द्वारा शुरू किए गए बेटी बचाओ अभियान के तहत उदयपुर की 12वीं बटालियन के लगभाग चालीस आर्मी के जवानों ने मोटरसाईकिल रैली निकालकर ग्रामीणों को बेटी बचाओ अभियान का संदेश दिया। उदयपुर की 12वीं बटालियन के कैप्टन रवि सावरिया ने बताया कि हीरो कंपनी द्वारा बेटी बचाओ तथा भारत स्वच्छ बनाओ अभियान के तहत भारतीय सेना के जवानों को यह दायित्व सौंपा गया। जिसके तहत कई जिलों में जाकर बेटी बचाओ का संदेश दिया जा रहा है।
ग्रामीणोंने बटालियन का किया स्वागत
हीरोकंपनी द्वारा शुरू की बेटी बचाओ मोटरसाइकिल रैली रविवार को अवाय गांव पहुंची। जहां ग्रामीणों ने बटालियन के सभी अधिकारियों जवानों को गुड़ खिलाकर, मौली बांधकर स्वागत किया। स्वागत के दौरान अजयपालसिंह, ओमसिंह, सज्जनसिंह, कंवराजसिंह ने सभी अधिकारियों जवानों को अपने गांव के बालिकाओं महिलाओं के बारे में विस्तार जानकारी दी।
इसी के साथ बटालियान ने लोहारकी, अजासर, आसकन्द्रा, सत्याया, दिधू, नाचना सहित कई गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।
घर-घरजाकर किया आह्वान
उदयपुरकी 12वीं बटालियन के अधिकारियों ने अवाय गांव में रह रहे लोगों के घर-घर जाकर बलिकाओं महिलाओं में शिक्षा के क्षेत्र में जागृति लाने का आह्वान किया। इसी के साथ अधिकारियों ने बालिकाओं महिलाओं को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढऩे तथा अधिक से अधिक संख्या में बालिकाओं को भारतीय सेना में भर्ती होकर देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। बटालियन के कैप्टन रवि सावरिया ने बताया कि हरियाणा क्षेत्र में बालिकाओं ने भारतीय सेना में बाजी मारकर हरियाणा को नाम रोशन किया गया तथा आज के समय में हरियाणा क्षेत्र के बलिकाएं भारतीय सेना में कमांडेट कमांडो के पद कार्यरत है। उन्होंने गांव के बालिकाओं को शिक्षा क्षेत्र में आकर भारतीय सेना में कमांडेट कमांडो के पद आने का आह्वान किया।
ग्रामीणोंने बालिकाओं को पढ़ाने का लिया संकल्प
उदयपुरकी 12वीं बटालियन के अधिकारियों जवानों ने अवाय के ग्रामीणों को बालिका शिक्षा में जागृति लाने के लिए ग्रामीणों को संकल्प दिलाया। अधिक से अधिक संख्या में बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा भारतीय सेना में भर्ती होने का भी संकल्प दिलाया। अधिकारियों ने बताया कि आज के युग में शिक्षा बहुत जरूरी है लेकिन ग्रामीणों द्वारा अभी में बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में नहीं भेजा जा रहा है। जिसके चलते बालिकाएं अभी भी शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ी हुई है। इसी के साथ पोकरण हीरो कंपनी के चेयरमैन जितेन्द्र विश्नोई ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में बालिकाओं महिलाओं को शिक्षा क्षेत्र में जागृति लाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि अवाय के पास भदडिय़ा में भी नाम मात्र की बालिका शिक्षा क्षेत्र में है। उन्होंने पढ़ी लिखी बालिकाओं महिलाओं को गांव में शिक्षा की तरफ ध्यान देकर बालिकाओं को आगे लाने का आह्वान किया। नाचना के विष्णु मोर्टस के आदर्श विश्नोई विकास विश्नोई ने भी बालिकाओं को शिक्षा क्षेत्र आगे बढऩे का आह्वान किया।
पुस्तककिया विमोचन
उदयपुरकी 12वीं बटालियन के अधिकारियों द्वारा बालिकाओं को शिक्षा क्षेत्र में आगे लाने के लिए रविवार को अवाय गांव में ग्रामीणों की उपस्थिति में भारतीय सेना द्वारा निकाली गई भर्ती को लेकर पुस्तक का विमोचन किया गया। वहीं अधिकारियों ने ग्रामीणों को पुस्तक वितरित की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस पुस्तक से भारतीय सेना में भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों को जानकारी मिलती है। पुस्तक विमोचन के दौरान आदर्श विश्नोई, सुभाष विश्नोई, भंवरसिंह, ओमसिंह, प्रेमसिंह, पदमाराम, कालूराम, राकेश पुरोहित, हुकमसिंह, मनोहरसिंह, दुर्गसिंह, कुन्दनसिंह, जितेन्द्र विश्नोई, कैलाश सहित सेना के अधिकारी जवान उपस्थित थे।