बस्ती में नाला बनाने की मांग
पोकरण | महासागरबस्ती के लोगों ने अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन देकर बस्ती में पानी निकासी का नाला बनाने की मांग की। बस्तीवासी रिडमलखां ने बताया कि महासगार बस्ती में लगभग 60-70 घरों की बस्ती है। जिसमें गंदा पानी निकालने के लिए कोई नाला नहीं बना हुआ। ऐसे में हर समय गंदा पानी बस्ती में फैल जाता है। जिसके कारण बस्तीवासिायों का चलना भी मुश्किल हो रहा है। वहां गंदा पानी होने के कारण हर समय मच्छरों का जमावडा रहता है। जिसके कारण लोगों में मलेरिया रोग फैल रहा है। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी से तत्काल बस्ती में नाला बनाकर लोगों को राहत पहुंचाने की मांग की है।