- Hindi News
- रोडवेज सुविधा को तरस रहे हैं दर्जनभर गांव
रोडवेज सुविधा को तरस रहे हैं दर्जनभर गांव
राजमथाई | ग्रामपंचायत मुख्यालय राजमथाई सहित एक दर्जन गांव रोडवेज सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि राजमथाई सहित जालोड़ा पोकरणा, झलोड़ा, बांधेवा मेकूबा, हरियासर, लोंगासर, मसूरिया, धोलासर सहित कई गांवो में आज भी रोडवेज सुविधा का अभाव है। ग्रामीणों ने बताया कि नलकूप बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण राजमथाई का जोधपुर बाड़मेर तथा जैसलमेर से संपर्क रहता है। ऐसे में ग्रामीणों को रोडवेज सुविधा नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि राजमथाई से अगर इन रूट पर बसें चलाई जाए तो रोडवेज को अतिरिक्त आमदनी तो होगी ही ग्रामीणों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गांव में रोडवेज सुविधा सुचारू करने की मांग की है।