- Hindi News
- ऋण स्वीकृति के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम निर्धारित
ऋण स्वीकृति के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम निर्धारित
प्रधानमंत्रीरोजगार सृजन कार्यक्रम वर्ष 2014-15 के तहत जिला उद्योग केन्द्र एवं राज. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जैसलमेर में ऋण के लिए आवेदन प्रस्तुत करने वालों का साक्षात्कार कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र विनोद सिंह ने बताया कि पंचायत समिति सम क्षेत्र के लिए 7 अक्टूबर को , जैसलमेर शहरी क्षेत्र के लिए 8 अक्टूबर को एवं पं.स.जैसलमेर, सांकडा, पोकरण शहरी क्षेत्र एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के आवेदकों के लिए 9 अक्टूबर को साक्षात्कार लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के आवेदक इस निर्धारित तिथी को अपने मूल दस्तावेजों (शैक्षणिक योग्यता,जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज) के साथ जिला कलेक्ट्रेट में निर्धारित समय पर उपस्थित होवें।