बालिका विद्यालय में बैठक आज
बालिका विद्यालय में बैठक आज
रामगढ़.कस्बेके राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अभिभावकों ग्रामीणों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य जगन्नाथसिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह 11 बजे ग्रामीणों की बैठक का आयोजन कर विद्यालय की विभिन्न समस्याओं के समाधान निकालने के संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक में कस्बे के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया है।
लज्जाभंग के आरोप में दो गिरफ्तार
रामदेवरा.कस्बेके पुलिस थाना में मंगलवार की शाम को लज्जाभंग के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। सरणायत निवासी युवती ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि सुमेरसिंह पुत्र प्रेमसिंह, घेवरसिंह पुत्र तेजसिंह निवासी सूजासर ने छेड़छाड़ की तथा लज्जाभंग का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
65बोतल अवैध शराब बरामद
जैसलमेर.फलसूंडपुलिस ने 65 बोतल अवैध शराब बरामद की। थानाप्रभारी गिरधरसिंह ने मुखबिर की सूचना पर नाकेबंदी के दौरान खोखसर रोड पर एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया ताे चालक तेजी से मोटरसाइकिल भगा ले गया। पुलिस ने उसका पीछा किया। नगासर रोड पर चालक माेटरसाइकिल छोड़ कर भाग गया। उसकी पहचान छोटूसिंह पुत्र दलपतसिंह निवासी धांधूसर खोखसर बाड़मेर के रूप में की गई। पुलिस ने बाइक की तलाश ली तो उसमें 65 बोतल अवैध शराब मिली। उसे जब्त कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।
जलदायकर्मचारियों का धरना जारी
जैसलमेर.जलदायविभाग के तकनीकी कर्मचारियों को धरना मंगलवार को भी जारी रहा। राजस्थान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तकनीकी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में कर्मचारियों की मांगों के निराकरण के लिए दिया जा रहे धरने पर मंगलवार को भीमसिंह, मघाराम, कुशलसिहं, श्रवणसिंह आदि बैठे। उन्होंने बताया कि जब तक तकनीकी कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी जाएगी धरना निरंतर जारी रहेगा।
व्याख्याताको दी श्रद्धांजलि
पोकरण.स्थानीयएकलव्य विद्या मंदिर में मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय के व्याख्याता के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यापक मनोहर ओड ने बताया कि विद्यालय में कॉलेज व्याख्याता गोविंदमोहन सक्सेना के निधन पर विद्यार्थियों को सूचित कर मौन रखा। इसके साथ ही