- Hindi News
- सड़क पर जमा रेत से आए दिन हो रही दुर्घटना
सड़क पर जमा रेत से आए दिन हो रही दुर्घटना
पोकरण (आंचलिक). ग्रामपंचायत लोहारकी से अजासर तक सड़क पर रेत जमा होने के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण देऊराम ने बताया कि जमा रेत नहीं हटाने के कारण आए दिन दुर्घटना हो रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों से लगभग 15 से अधिक वाहन चालक रेत के कारण फिसल कर घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों अवगत करवाया गया, लेकिन अधिकारियों इस ओर ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
चांधन.राष्ट्रीयराजमार्ग से कर्मा-डेलासर जाने वाले डामरीकृत सड़क पर रेत जमा होने के चलते हर रोज वहां से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क मार्ग कई लोगों के लिए घर और कृषि ट्यूबवैलों तक पहुंचने के लिए एकमात्र सुलभ सड़क मार्ग है। मगर सड़क मार्ग पर रेत जमा होने के चलते लोग अपने गंतव्य जगह पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस सड़क मार्ग पर रेत है। जिसके चलते अब तो इस मार्ग से वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण कंवराज सिंह ने बताया कि इस मार्ग पर रेत के टीले से बन गए हैं। मगर इसे हटाने के प्रति संबंधित विभाग की उदासीनता से हर रोज कई लोग परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने इस सड़क मार्ग से रेत हटा कर राहत देने की मांग की है।
पोकरण. जमारेत बनी परेशानी का कारण।