- Hindi News
- मोदी के जन्मदिन पर भाजपा बाढ़ पीड़ितों के लिए धनसंग्रह करेगी
मोदी के जन्मदिन पर भाजपा बाढ़ पीड़ितों के लिए धनसंग्रह करेगी
प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को जिला भाजपा संगठन बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह करेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह हमीरा ने बताया कि कश्मीर में बाढ़ की त्रासदी से भारी नुकसान हुआ है। वहां के लोगों के सहायतार्थ भाजपा संगठन बुधवार सुबह 9 बजे हनुमान चौराहा पर एकत्र होकर शहर भर में धन संग्रहण करेंगे।
जिला प्रवक्ता कंवराजसिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित कर जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह हमीरा ने अलग-अलग क्षेत्रवार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत जिला प्रभारी के रूप में सवाईसिंह गोगली तथा सह प्रभारी जुगलकिशोर बोहरा को बनाया गया है।
इसी प्रकार रामगढ़ प्रभारी हुकमाराम प्रजापत, सह प्रभारी जबरसिंह, मोहनगढ़ प्रभारी हिम्मताराम चौधरी, सह प्रभारी जगदीश गांधी प्रेमसिंह सुल्ताना, फतेहगढ़ प्रभारी मोहनलाल नाई सह प्रभारी लजपतसिंह राजपुरोहित, फलसूंड प्रभारी रतनसिंह जोधा सह प्रभारी संजय व्यास, नाचना प्रभारी गंगासिंह राजपुरोहित सह प्रभारी अर्जुन सोनी, रामदेवरा प्रभारी नारायणसिंह तंवर सह प्रभारी मनोहरसिंह छायण तथा पोकरण प्रभारी उमरावसिंह चम्पावत सह प्रभारी तरूण व्यास को बनाया गया। मंगलवार को आयोजित बैठक में नगर अध्यक्ष भगवानदास गोपा, कमल ओझा, चंद्रप्रकाश शारदा, महेन्द्र तंवर, ओमसेवक, नाथूसिंह गोगली, हरिसिंह सोढ़ा, दलपत मेघवाल, अरूण पुरोहित, जयसिंह चौहान, मनीष गज्जा, लूणसिंह, दीपसिंह, प्रेमसिंह, नारायणसिंह, चंदनसिंह, पोकरराम, संजय बोहरा, योगेश गज्जा, मनीष रामदेव, नारायणसिंह, शंभूदान भेलाणी आदि उपस्थित थे। जिला प्रवक्ता कंवराजसिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से बुधवार सुबह 9 बजे हनुमान चौराहा पर पहुंचने की अपील की है।