भामाशाह योजना कार्ड बनाने का शिविर शुरू
राज्यसरकार द्वारा शुरू की गई भामाशाह योजना के तहत नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 में भामाशाह कार्ड निर्माण का शिविर आयोजित किया गया। नगरपालिका क्षेत्र में मंगलवार से शुरू हुए भामाशाह कार्ड निर्माण को लेकर आमजन में काफी उत्साह देखा गया। इसके साथ ही पुरुषों के साथ साथ महिलाओं ने भी इस योजना का बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
शहर के वार्ड संख्या 1 में आयोजित भामाशाह योजना शिविर में लोगों को मंगलवार को बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिविर में उपस्थित होकर भामाशाह योजना के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली तथा अधिकारियों से फार्म लिए। शिविर प्रभारी सुनील कुमार बोडा ने बताया कि भामाशाह योजना के अंतर्गत प्रथम दिन 35 आधार कार्ड, 25 भामाशाह कार्ड का निर्माण किया गया। इसके साथ ही 49 लोगों के बैंक खाता खोले गए। शिविर में 20 राशन कार्डों की त्रुटियों का सुधार किया गया। शिविर के शुभारंभ के दौरान जिला भामाशाह अधिकारी सहायक निदेशक डॉ. बी. एल मीणा, तहसीलदार सुभाषचंद्र हेमानी, शिविर प्रभारी सुनील कुमार बोडा, पार्षद रमजान खां सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
कार्डबनाने में परेशानी
भामाशाहयोजना के लिए लगाए गए शिविर में उपस्थित होने वाले लोगों के आधार कार्ड निर्माण को लेकर उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जहां शिविर के शुरूआत में आधार कार्ड निर्माण करने वाले ऑपरेटर देरी से पहुंचे। जिसके कारण लोग अपने फार्म लेकर आधार कार्ड के लिए घूमते दिखाई दिए। वहीं मशीन सेटअप भी समय पर नहीं होने के कारण दूर दराज से आने वाले लोगों को परेशानी हुई। जिसके कारण भामाशाह योजना के कार्ड भी देरी से बने।
भीखोड़ाई.ग्रामपंचायत बांधेवा में मंगलवार को भामाशाह योजना के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योजना का लाभ उठाने के लिए सैकड़ों महिलाएं पुरुष रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे। इस दौरान शिविर प्रभारी तहसीलदार पुखराज भार्गव, विकास अधिकारी नारायण सुथार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक भामाशाह रजिस्ट्रेशन के लिए बने काउंटरों पर नजर बनाए हुए थे। शिविर के दौरान 108 परिवारों ने भामाशाह योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवाया। साथ ही मरुधरा ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधि लोकेश मीणा द्वारा निशुल्क बैंक खाता खोलने के लिए फार्म भरे गए।
आधारके लिए परेशानी
शिविरके दौरान आधार नामांकन