- Hindi News
- विधिक चेतना शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताएं
विधिक चेतना शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताएं
पोकरण. विधिकचेतना शिविर अभियान के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय बीलिया में निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम प्रभारी रामेश्वर शर्मा ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में पर्यावरण एवं वनसंरक्षण, बाल विवाह, कन्या भू्रण हत्या विषय रखा गया। इस प्रतियोगिता में लीलाधर ने प्रथम, महेश ने द्वितीय तथा सीमा कंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मंगलवार को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बाल विवाह की रोकथाम, रैगिंग निषेध, कन्या भू्रण हत्या, धूम्रपान निषेध, महिलाओं के अधिकार विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता रखी गई। इस प्रतियोगिता में भावना सौलंकी ने प्रथम, निरमा भावना ने द्वितीय तथा सीमा कंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी प्रकार पेटिंग प्रतियोगिता में पूजा ने प्रथम, प्रियंका सौलंकी ने द्वितीय तथा संतोष कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में आनंद सैनी, खीमकरण, जगदीश गहलोत तथा सुनीता गिरी उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन आयोजन प्रभारी रामेश्वर शर्मा ने किया।