पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारियों ने दिलाई ग्रामीणों को बेटी बचाओ की शपथ

अधिकारियों ने दिलाई ग्रामीणों को बेटी बचाओ की शपथ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पोकरण (आंचलिक)

सीमावर्तीक्षेत्र के कई गांवों में हीरो कंपनी द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ अभियान के तहत उदयपुर की 12वीं बटालियन द्वारा बाहला गांव में सोमवार को मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बाहला बस्ती के लोगों ने उत्साह के साथ अपने शरीर का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

उदयपुर की 12वीं बटालियन के कैप्टन रवि कुमार सावरिया ने बताया कि हीरो कंपनी द्वारा चलाई जा रही बेटी बचाओ अभियान के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों में रह रहे ग्रामीणों को शिक्षा, भारत स्वच्छ, बेटी बचाओ अभियान चलाकर ग्रामीणों को नई शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कैंप के साथ-साथ गांवों के बालिकाओं को भी शिक्षा क्षेत्र में आगे लाने तथा अधिक से अधिक बालिकाओं को सेना में भर्ती होने का आह्वान किया जा रहा है। इसी के साथ आर्मी के जवानों ने ग्रामीणों को शिक्षा बेटी बचाओ का संदेश देकर लोगों को प्रेरित कर बेटी बचाओ की शपथ दिलाई।

उन्होंने बताया कि सोमवार को गांव में संगोष्ठी का आयोजन कर ग्रामीणों को बेटी बचाओ संदेश दिया गया तथा बालिकाओं को शिक्षा क्षेत्र में जागृति पैदा करने का आह्वान किया।

इसी के साथ उन्होंने भारत स्वच्छ के तहत ग्रामीणों को जानकारी दी तथा उन्होंने ग्रामीणों को समय-समय पर सार्वजनिक स्थलों साफ सफाई करने का संदेश दिया। ग्रामीणों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण सीमावर्ती क्षेत्र के बाहला गांव में सोमवार को आयोजित उदयपुर की 12वीं बटालियन द्वारा मेडिकल कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। लोगों ने उत्साह के साथ अपने शरीर कर परीक्षण करवाकर नि:शुल्क दवा ली। रवि सावरिया ने बताया कि आयोजित मेडिकल केंप में लभग 180 से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन करवाकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

उन्होंने बताया कि मेडिकल केंप में बुखार, जुकाम, खांसी, एलर्जी, तथा बीपी, बाईबिटिज के मरीज पाए गए। डॉ. द्वारा तत्काल उन्हें दवाईयां वितरित कर समय पर दवाईया लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रहे स्वाईन फ्लू लेकर अधिकारियों ने ग्रामीणों को तत्काल चिकित्सक परामर्श लेने के आह्वान किया।

पोकरण. बेटी बचाओ अभियान की ग्रामीणों को शपथ िदलाते जवान।