- Hindi News
- रूट निर्धारण के बाद भी यात्रियों से दाेगुना किराया
रूट निर्धारण के बाद भी यात्रियों से दाेगुना किराया
भास्कर न्यूज | पोकरण (आंचलिक)
परिवहनविभाग द्वारा रूटवाइज गाडियों का किराया निर्धारित नहीं करने के कारण आमजन को दुगना किराया देना पड़ रहा है। जिसके चलते आमजन को आर्थिक परेशानी के साथ नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर परिवहन विभाग द्वारा इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिसके चलते लोगों को दुगाना किराया देकर यात्रा करनी पड़ रही है।
उपखंड क्षेत्र के ऐसे कई गांवों है जहां बसें टैक्सियां निर्धारित की गई है, जो नियम विरूद्ध चलकर आमजन से ठगी करने में जुटे हुए हैं। लेकिन परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को अपनी यात्रा के लिए दुगने रुपए देकर यात्रा करनी पड़ रही है। ग्रामीणों द्वारा बस मालिकों से बात करने पर उनके द्वारा कोई जवाब नही दिया जा रहा है तथा ही निर्धारित किराया यात्री को बताया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को मजबूर दुगने रुपए देकर यात्रा करनी पड़ रही है।
रूटनिर्धारित होने के बाद भी वसूल रहे हैं अधिक रुपए
ग्रामीणोंद्वारा बताया कि परिवहन विभाग द्वारा बताए गए रूट के तहत बस मालिकों एवं टैक्सचालकों द्वारा यात्रियों से अधिक रुपए वसूल कर अपनी मनमर्जी की जा रही है। इसके बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कार्रवाई नहीं होने के कारण बस मालिकों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं।
शिकायतके बावजूद भी नहीं हुई कार्रवाई
ग्रामीणोंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को लिखित में ज्ञापन सौपकर बताया कि उपखंड क्षेत्र में आने वाली बस टैक्सी मालिकों द्वारा मनमर्जी से किराया बनाकर यात्रियों से लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बस के कंडेक्टर से बातचित करने पर भी उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया। लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गरीब यात्रियों से भी बस मालिकों द्वारा अधिक रुपए ले रहे हैं।
^उपखंडक्षेत्र में चलने वाली निर्धारित बसों टैक्सियों के मालिकों द्वारा यात्रियों से अवैध वसूली की जा रही है लेकिन परिवहन विभाग द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते यात्रियों को अधिक रुपए देकर यात्रा करनी पड़ रही है। श्यामलाल,ग्रामीण
^उपखंडक्षेत्र में चलने वाली निर्धारित बसों टैक्सियां का किराया निर्धारित किया गया है। उनके बाद भी यात्रियों से अवैध वसूली की जा रही है तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। रमेशचावड़ा, परिवहन निरीक्षक, पोकरण