पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशेड़ियों ने नशा मुक्ति शिविर में मचाया हंगामा

नशेड़ियों ने नशा मुक्ति शिविर में मचाया हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रत्येक अस्पतालों में नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है। हाल ही में पोकरण स्थित सेठ विट्‌ठलदास राठी राजकीय अस्पताल में नशामुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की सूचना पाकर कई नशेड़ी अपने नशे को छोड़ने के लिए अस्पताल पहुंचे। लेकिन मनोचिकित्सक के समय पर नहीं आने के कारण नशे के तलबगारों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। शिविर में तो बैठने की व्यवस्था थी और ही खाने पीने की। ऐसे में एडवोकेट धर्मेन्द्र बिस्सा के नेतृत्व में नशेडियों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जोधपुर से आए मनोचिकित्सक डॉ. वीरेन्द्रसिंह का नशेडियों ने घेराव किया। सहायक कर्मचारी जेठूसिंह तथा सहीदुल्ला ने नशेड़ियों से समझाईश कर उन्हें शिविर में शांति बनाई।

97नशेड़ियों का पंजीयन

राजकीयअस्पताल में सोमवार से शुरू हुए नशा मुक्ति शिविर में शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आए कुल 97 तलबगारों ने अपना पंजीयन करवाया। पंजीयन प्रक्रिया के दौरान डॉ. धर्मेन्द्र सुथार, चिकित्सा प्रभारी डॉ. मोहम्मद याकूब ने तलबगारों के स्वास्थ्य की जांच की। तलबगारों का ब्लड प्रेशर तथा पल्स रेट जांची। इस पंजीयन प्रक्रिया के दौरान एलटीएलसी जितेन्द्र बिस्सा, एसटीएस विजय शर्मा एवं रामदान बारहठ भी शामिल थे।

35नशेड़ियों को किया भर्ती

चिकित्साप्रभारी डॉ. मोहम्मद याकूब ने बताया कि सीएमएचओ कार्यालय से निर्देश दिया गया है कि नशा मुक्ति शिविर में मात्र 35 नशेड़ियों काे ही भर्ती किया जाएगा। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा 97 नशेड़ियों का पंजीयन किया गया लेकिन विभाग द्वारा मात्र 35 नशेड़ियों को ही भर्ती किया गया। जिसके चलते अन्य नशेडियों में रोष व्याप्त है।

^नशा मुक्ति शिविर के संबंध में सीएमएचओ कार्यालय से 35 नशेडियों को भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। एेसे में मात्र 35 नशेडियों को ही भर्ती किया जाएगा। अन्य का पंजीयन किया गया है। डॉ.मोहम्मद याकूब, चिकित्सा प्रभारी, राजकीय अस्पताल पोकरण

पोकरण. शिविर में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन करते नशेड़ी।

पोकरण. नशामुक्ति शिविर के दौरान नशेडियों के स्वास्थ्य जांच करते डॉक्टर।