पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वृद्ध पेंशनरों को नहीं मिल रही पेंशन, जीना हुआ मुहाल

वृद्ध पेंशनरों को नहीं मिल रही पेंशन, जीना हुआ मुहाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीखोड़ाई. डाकघर पर ताला लगा होने के कारण प्रदर्शन करते पेंशनर्स।

भास्कर न्यूज | भीखोड़ाई

स्थानीयडाकघर की बदइंतजामी के चलते 17राजस्व गांव तीन ग्राम पंचायतों के असहाय बुजुर्ग पेंशन के लिए पिछले पन्द्रह दिनों से डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन यहां कभी तो डाकघर बंद मिलता है तो कभी पेंशन की राशि नहीं कहकर टरकाया जा रहा है।

जिसके चलते सोमवार को दूर दराज के गांवों ढाणियों से आए बुजुर्ग महिला पुरुष पेंशनरों ने डाकघर पर ताला लटका देख कर प्रदर्शन कर डाक विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

डाकपालमिला नदारद

पेंशनरोंने बताया कि डाकघर में कार्यरत शाखा डाकपाल पिछले कई दिनों से नदारद है। ऐसे में हर समय ताला लटका रहता है।

जिसके चलते जरुरतमंद कई कोस चलकर सरकार द्वारा प्रतिमाह दी जाने वाली 500 रुपए का पता करवाने आते हैं कि पेंशन आई या हीं। लेकिन यहां बताने वाला भी नहीं मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस डाकघर से 17 राजस्व गांव बलाड़, भीखोड़ाई, दांतल ग्राम पंचायतें जुड़ी हुई है। ऐसे में पेंशनरों के साथ ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डाकघर आए कई वृद्ध पेंशनरों ने बताया कि उनके कमाने वाला कोई भी नहीं है। ऐसे में सरकार द्वारा दी जाने वाली 500 रुपए पेंशन से ही गुजारा करना पड़ रहा है। लेकिन कईयों की व्यथा है कि किसी को 5 माह से तो किसी को 6 माह से पेंशन नहीं मिली है।

^मुझे7 माह से पेंशन नहीं मिली है ऐसे में गुजारा चलाना भी मुश्किल हो गया है। गत एक सप्ताह से डाकघर के चक्कर काट रही हूं। लेकिन बताया जा रहा है कि मनीऑर्डर गया है राशी नहीं आई है। मरीमों,वृद्धापेंशनर

^शाखाडाकपाल छुट्‌टी पर है। वृद्ध पेंशनरों को पेंशन की राशि दिलाने के लिए मंगलवार को फलसूंड डाकघर से बीपीएम लगाकर पेंशन वितरण की जाएगी। विनयकुमार खत्री, इंस्पेक्टर,डाकविभाग पोकरण