पांच तार चोर गिरफ्तार
जैसलमेर. पोकरणथानांतर्गत केबल चोरी के एक मामले में पुलिस ने 5 पांचों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। निरीक्षक पुलिस रविन्द्र बोथरा इस मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 28 जून 2014 को सायरे खां, उमर खां, मगन खां, मो. मुराद, मगन पुत्र मीरे खां ने धूड़सर क्षेत्र में एल एंड टी कंपनी की करीब 7 क्विंटल केबल चोरी की थी। इस संबंध में कंपनी की ओर से अभिषेक मुखर्जी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की तफ्तीश की जाकर रविवार शाम को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाकर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।