- Hindi News
- विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित
विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित
पोकरण | शहरके कस्तूरी भवन में सोमवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक लालूसिंह सोढा ने की। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोढ़ा ने कहा कि 22 फरवरी को जिला मुख्यालय पर विश्व हिन्दू परिषद के 50 वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष्य में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों को सम्मेलन में लाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सघन जनसंपर्क कर सम्मेलन को लाने का आह्वान किया। जिसमें प्रत्येक हिन्दू घर तक संदेश पहुंचाकर सम्मेलन में आने का आह्वान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वेदप्रकाश पालीवाल, हेमसिंह, राजवीरसिंह, दिनेश, ईश्वरलाल माली, रतनसिंह, विक्रमसिंह, ज्ञानसिंह, प्रकाश राठी, कंवराजसिंह, समदरसिंह, सुमेरसिंह, देवेन्द्रसिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।