मरुधर कुंज धर्मशाला का उद्घाटन कल
रामदेवरा. श्रीअखिल भारतीय बाबा रामदेव भक्त संगम द्वारा कस्बे के नाचना सड़क पर निर्मित धर्मशाला का उद्घाटन बुधवार को किया जाएगा। भक्त संगम के ट्रस्टी अशोक सोनी ने बताया की रामदेवरा कस्बे में निर्मित इस धर्मशाला में मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे हवन किया जाएगा एवं सांय साढ़े 5 बजे बाबा रामदेव का विशाल जागरण(जम्मा) लगाया जाएगा। जिसमें सुशील गोपाल बजाज द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। बुधवार को सुबह 7 बजे रामसरोवर से धर्मशाला तक कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा बुधवार को सुबह 10.30 बजे धर्मशाला का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राजस्थान सरकार की केबिनेट मंत्री किरण माहेश्वरी, जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत, फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पोकरण विधायक शैतानसिंह राठौड़, रामदेवरा गादीपति राव भोमसिंह तंवर, वीरमदेवरा राव किशोरसिंह तंवर, भाजपा सांकड़ा मण्डल अध्यक्ष नारायणसिंह तंवर, रामदेवरा सरपंच भूरी देवी, उपसरपंच चुतरसिंह तंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह हमीरा शामिल होगे।