पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकलव्य कर्मचारी महासंघ भील समाज विकास समिति की बैठक

एकलव्य कर्मचारी महासंघ भील समाज विकास समिति की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण. भीलसमाज के न्याति नोहरा में एकलव्य कर्मचारी महासंघ पोकरण एवं भील समाज विकास समिति पोकरण के संयुक्त तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भील समाज के विकास को महत्वपूर्ण मुद्दा मनाते हुए विचार विमर्श की पहल मुख्य बिन्दु रखा गया। जिसके लिए एकता की महता के लिए महाशिव रात्रि के सफल आयोजन के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को पूर्व में तय बैठक में रही शिथिलता को पुन: दूर करके बैठक नियमित रूप से रखने का निर्णय लिया गया। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति सामाजिक हित में अधिक से अधिक आम लोगों को जोडऩे का प्रयास करे एवं बैठक में लाने का प्रयास करें। बैठक में महाशिव रात्रि पर्व मनाने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिसके लिए जेईएन देवीलाल ने संपूर्ण प्रसादी की खर्चा वहन करने की घोषणा की।







बैठक में महाशिव रात्रि पर्व को उत्साह के साथ मनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को आह्वान के लिए पेंफलेट छपवाने का भी निर्णय लिया गया। जिले में वियज हासिल कर चुने हुए जनप्रतिधियों, सरपंच, जिला परिषद, सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। उन्होंने अगली बैठक 15 फरवरी को रखने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर तुलछाराम झलारिया, हजाराराम, पूनाराम, अभूराम, चौथाराम, पदमाराम, जोगाराम सहित कई समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।