पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरेज लाइन नहीं होने के कारण परेशान वार्डवासी

सीवरेज लाइन नहीं होने के कारण परेशान वार्डवासी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण | पोकरणनगरपालिका के वार्ड संख्या 17 जटाबास में सीवरेज लाइन की सुविधा नहीं होने के कारण वार्डवासियों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासी पप्पूलाल पंवार ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा नगरपालिका के सभी वार्डो में सीवरेज लाइन का कार्य किया गया तथा इस वार्ड में सीवरेज लाइन कार्य नहीं होने के कारण वार्डवासियों में नगरपालिका के प्रति दिनों दिन रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा इस वार्ड का पूर्व में टेंडर निकाला गया था तथा ठेकेदार द्वारा काम नहीं करने के कारण वार्डवासी इस सीवरेज लाइन से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि तत्काल वार्ड में सीवरेज लाइन बिछाकर वार्डवासियों को राहत पहुंचाई जाएं।