- Hindi News
- जिले के प्रभारी मंत्री आज लेंगे महत्वपूर्ण बैठक
जिले के प्रभारी मंत्री आज लेंगे महत्वपूर्ण बैठक
राजस्वमंत्री एवं जिले के प्रभारी अमरा राम चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रखा गया है। कलेक्टर एन.एल. मीना ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक के अवसर पर जिले की 5 प्रमुख विकासात्मक प्राथमिकताओं का सूचीकरण/चिन्हीकरण, जिले में क्रियान्विति की जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा, बजट घोषणाओं एवं मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों की क्रियान्विति, भामाशाह योजना की समीक्षा के साथ ही अभाव अभियोग निराकरण की व्यवस्था की समीक्षा इत्यादि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में बाड़मेर-जैसलमेर के सांसद कर्नल सोना राम चौधरी, जोधपुर-पोकरण सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, पोकरण विधायक शैतानसिंह, नवनिर्वाचित जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, जैसलमेर की तीनों पंचायत समितियों के नवनिर्वाचित प्रधानों के साथ ही विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।