अव्यवस्थाओं का घर बना है डिस्कॉम
शहरके रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित डिस्कॉम इनदिनों अव्यवस्थाओं का स्थल बना हुआ है। जिसके चलते शहरी उपभोक्ताओं के साथ-साथ इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
डिस्कॉम के बिजली के बिलों में आने वाली त्रूटियों को सुधार करवाने के लिए दिनभर उपभोक्ता कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कई उपभोक्ताओं को तो बिजली के बिल भी नहीं मिले हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं की समस्याएं दिन दिन बढ़ती जा रही है।
उपभोगसे अधिक रहा है बिल
डिस्कॉमके उपभोक्ताओं के होश तब उड़े जब उन्होंने बिजली के बिलों को गौर से देखा। कई उपभोक्ताओं के बिजली के बिलों में मीटर की रिडिंग गलत आई है तो कई उपभोक्ताओं के बिजली के बिलों में मीटर को बंद बताकर अनुमानित बिल बनाकर उपभोक्ताओं को थमा दिया है। ऐसे में इन दिनों उपभोक्ता जहां मीटरमें बंद मीटर को शुरू करवाने में जुटे हैं वहीं अत्यधिक राशि के बिलों का सुधार करवाने के लिए डिस्कॉम के चक्कर लगा रहे हैं। दुकान का बिल आया 1 लाख रुपए से अधिक हाल ही में डिस्कॉम द्वारा वितरित किए गए बिलों में कई उलटफेर होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी बीच डिस्काॅम द्वारा वितरित किए गए दुकान के बिल में 1 लाख रुपए से अधिक की राशि का बिल थमा दिया। ऐसे में दुकान मालिक बिल में शुद्धि करवाने के लिए विभाग के चक्कर लगा रहा है।
ग्रामीणोंको भी हो रही है परेशानी
ग्रामीणक्षेत्र के लोगों की तो स्थिति और भी खराब है। गांवों में वितरित किए जाने वाले बिल समय पर नहीं पहुंचते हैं। इसके साथ ही बिलों में त्रूटियां होने के कारण बिलों में सुधार करवाने के लिए ग्रामीणों को पोकरण डिस्कॉम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जिसके कारण ग्रामीणों को शारीरिक समस्या के साथ साथ आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।
^बिजलीके बिलों में आई त्रूटियाें में सुधार किया जा रहा है। इसके बाद भी त्रूटियां रह जाती है तो उनका निस्तारण कर बिलों को सुधार कर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाई जा रही है। जे.आर.गर्ग, एक्सईएन, डिस्कॉम पोकरण