- Hindi News
- नाला नालियों की सफाई नहीं होने आमजन परेशान
नाला नालियों की सफाई नहीं होने आमजन परेशान
पोकरण | नगरपालिकाके वार्ड संख्या 16 कुम्हारों का बास में पिछले कई दिनों नाला नालियों की सफाई नहीं होने के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वार्डवासी ओमप्रकाश टॉक ने बताया कि कुम्हारों की पोल से टेलीफोन एक्सचेंज तक नगरपालिका प्रशासन द्वारा गत 10 वर्ष पूर्व इस वार्ड में नाला नालियों का निर्माण करवाया गया था। जो आज भी क्षतिग्रस्त होने के कारण नाला नालियों का गंदा पानी सड़क पर बिखर जाने के कारण आमजन को आने जाने में तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर हर समय आमजन की रेलमपेल लगी रहती है तथा इस रास्तेे से गुजरने लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते पर पांच धार्मिक स्थल होने के कारण शाम के समय श्रद्धालुओं का आम रास्त है जो पिछले बीस दिनों से क्षतिग्रस्त पड़ा है।
उन्होंने बताया कि नगरपालिका प्रशासन इस नाले में क्रॉसिंग के लिए लोहे का पाइप डाला गया था जो पूर्णतया क्षतिग्रस्त होने के कारण नाला नालियों का गंदा पानी अवरूद्ध होकर सड़क बिखरा पड़ा है। जिसके चलते आमजन सहित वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस संबंध में नगरपालिका के अधिकारियों कर्मचारियों को कई बार लिखित मौखिक रूप से अवगत करवाने के बाद भी प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी प्रकार इस नाले से मात्र पचास फीट दूर दूसरा नाले पर लगे नाला क्रॉसिंग चैनल जो क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।