- Hindi News
- पोकरण| शहरके आशापूर्णा मंदिर जाने वाले मार्ग पर रोड़ लाइट
पोकरण| शहरके आशापूर्णा मंदिर जाने वाले मार्ग पर रोड़ लाइट
पोकरण| शहरके आशापूर्णा मंदिर जाने वाले मार्ग पर रोड़ लाइट नहीं चलने के कारण आमजन को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी गजेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि शहर के आशापूर्णा मंदिर जाने वाले मार्ग पर पिछले कई दिनों ने रोड़ लाइट नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर शाम के समय में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु इस मार्ग पर गुजरते रहते है तथा वहां पर रोड़ लाइट नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध नगरपालिका के अधिकारियों कर्मचारियों को कई बार अवगत करवाया गया। लेकिन अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
आशापूर्णा मंदिर मार्ग पर रोडलाइट बंद