पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षतिग्रस्त सड़क से आमजन परेशान

क्षतिग्रस्त सड़क से आमजन परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण (आंचलिक)| ग्रामपंचायत गोमट में पिछले दस पूर्व में बनाई गई पट्टियां सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण हजूरदीन ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा दस पूर्व में गांव में पट्टियां लगाकर सड़क का निर्माण करवाया गया था। इस सड़क पर मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क पर जगह-जगह पर गहरे गड्ढे पड़े हुए हैं तथा आने जाने वाले राहगीरों का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ग्राम पंचायत स्थानीय प्रशासन को मरम्मत करने के लिए कई बार अवगत करवाया गया।