पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नालियां क्षतिग्रस्त, आमजन परेशान

नालियां क्षतिग्रस्त, आमजन परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण (आंचलिक) ग्रामपंचायत गोमट स्थित राजीव सेवा केन्द्र के पास नाला नालियों का निर्माण करवाया गया। लेकिन उनकी मरम्मत नहीं होने के कारण नाला नालियों का गंदा पानी सड़क पर बिखरा पड़ा है। इस मार्ग पर चलने वाले आमजन को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण रईस मेहर ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व आईटी केन्द्र के पास लाखों रुपए खर्च कर नाला नालियों का निर्माण करवाया गया था। जो पिछले कई महिनों से नाला नालियों का क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार ग्राम पंचायत स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया लेकिन अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायत स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि तत्काल नाला नालियों की मरम्मत करवाकर आमजन को राहत पहुंचाई जाएं।