1790 को पिलाया स्वाइन फ्लू रोधी काढा
एसडीएम में दिखे स्वाइन फ्लू के प्रारम्भिक लक्ष्ण, जोधपुर रैफर
प्रदेशमें चल रहे स्वाइन फ्लू के प्रकोप को देखते हुए चिकित्सा महकमा काफी सक्रिय हो गया है। इसी के चलते सोमवार की शाम को एसडीएम नरेन्द्रपालसिंह में स्वाइन फ्लू के लक्षणों को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जोधपुर रेफर किया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मोहम्मद याकूब ने बताया कि एसडीएम नरेन्द्रपालसिंह की तबीयत खराब होने के कारण वह सोमवार की शाम को जांच करवाने आए। एसडीएम में स्वाइन फ्लू के प्राथमिक लक्षण दिखे। पोकरण राजकीय अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया।
एकऔर रोगी आया सामने
जैसलमेर.जिलेमें स्वाइन फ्लू का असर बढ़ रहा है। सोमवार को एक और मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। डिप्टी सीएमएचओ डाॅ. मुरलीधर सोनी ने बताया कि जोधपुर से सूचना मिली है कि बड़ोडा गांव निवासी महावीरसिंह भाटी (58) को स्वाइन फ्लू है। यह मरीज जोधपुर में भर्ती है। जैसलमेर के चिकित्सा महकमे को सूचना मिलते ही एक टीम बडोड़ा गांव भेज दी गई है जिसने स्क्रीनिंग करने के बाद आसपास के इलाके में टेमीफ्लू का वितरण किया। गौरतलब है कि जैसलमेर के अब तक चार मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें से एक की मौत भी हो गई है।
जैसलमेर. स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाते हुए।
जैसलमेर जिले में अब तक तीन मरीज सामने चुके हैं। चिकित्सा महकमा इससे बचने के लिए तैयारियां कर रहा है। आयुर्वेद विभाग ने सोमवार को शहर में 1 हजार 790 लोगों को स्वाइन फ्लू रोधी आयुर्वेदिक काढा पिलाया। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय गांधी कॉलोनी में 928, जवाहिर अस्पताल में 584 तथा गोपा चौक में 278 लोगों को काढा पिलाया गया।
स्कूलोंमें पिलाया जाएगा काढा
आयुर्वेदविभाग की ओर से आगामी दो दिनों में शहर के राजकीय निजी विद्यालयों में बच्चों को काढा पिलाया जाएगा। वहीं जिला अस्पताल जवाहिर चिकित्सालय में भी काढ़ा पिलाया जाएगा।
रामगढ़में भी पिलाया काढा
रामगढ़में आयुर्वेद विभाग की ओर से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आए मरीजों तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय राजकी प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को काढ़ा पिला गया।