निजी बसों में यात्रियों की जान जोखिम में
भीखोडाई | कस्बेमें से गुजर रहे स्टेट हाइवे 40 पर फलसूंड पोकरण के बीच चलने वाली निजी बसों में यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर भरने के साथ ही छतों पर जान जोखिम में डालकर यात्रा करते हुए देखे जा सकते हैं। बावजूद इन्हें तो पुलिस एवं ही परिवहन विभाग रोक रहा है ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि फलसूंड़ पोकरण सड़क मार्ग के अलावा स्टेट हाइवे 65 पर भी फलसूंड़ जोधपुर पर भी बेखौफ बसे टैक्सियों में छतों पर बिठाकर बस मालिक चांदी कूट रहे हैं। इसी तरह भणियाणा, राजमथाई, रातडिया सहित कई गांवों-ढाणियों में इसी तरह के दृश्य देखने को मिल रहे हैं। बावजूद जिम्मेदार जानते हुए मूकदर्शक बने हुए हैं।