एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम
पोकरण | राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय पोकरण की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सत्र 2015-16 का तीसरा एवं अंतिम एक दिवसीय शिविर शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवक विद्यार्थियों ने व्याख्याता ओमप्रकाश शांडिल्य एवं कार्यक्रम अधिकारी रायपालसिंह के नेतृत्व में ऑडिटोरियम हॉल में भूतल कक्ष, बैड मिंटन इंडोर मैदान, शौचालय एवं मूत्रालय की सफाई की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सांवलसिंह सनावड़ा ने स्वयंसेवक को स्वच्छता एवं श्रमदान के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूक रहकर इसमें सकारात्मक सहयोग करना प्रत्येक स्वयंसवेक का दायित्व है। कार्यक्रम अधिकारी रायपालसिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।