पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गरीबों के लिए वरदान है भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना : डॉ. जैन

गरीबों के लिए वरदान है भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना : डॉ. जैन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | जोधपुरजोन के संयुक्त निदेशक डॉ. संजीव जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन स्थित सभागार में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा एवं निजी अस्पतालों को भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ने के लिए प्रेरित करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। डॉ. जैन ने बताया कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना गरीबों के लिए एक वरदान है। योजना के अंतर्गत रोगी के इलाज की राशि का पुनर्भरण बीमा कंपनी द्वारा अस्पताल काे किया जाता है। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रत्येक परिवार में सामान्य बीमारी में 30 हजार रुपए तक और गंभीर बीमारी में 3 लाख रूपए तक की कैश लेस चिकित्सा सुविधा मिलती है।

आयोजित बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह चारण, राज्य अधिकारी डॉ. आर.बी. जायसवाल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.आर.पंवार, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुरलीधर सोनी, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोकरण डॉ. तुलछाराम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम आशीष खंडेलवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनयूएचएम विजय सिंह, डॉ. हेमतोष पुरोहित एवं न्यू राजस्थान हॉस्पिटल के प्रबंधक भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...