पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अफीम की तस्करी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

अफीम की तस्करी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण | शहरके विवेकानंद मॉडल स्कूल के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम की तस्करी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। एसपी राजीव पचार द्वारा चलाए जा रहे अभियान की पालना में डिप्टी नानकसिंह तथा सीआई महेश श्रीमाली के नेतृत्व में एएसआई पदमाराम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया। एएसआई पदमाराम ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली की दो व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूम रहे हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने श्यामसिंह पुत्र ओंकारसिंह तथा दशरथ पुत्र भवानीराम चमार दोनों निवासी दसोरिया, तहसील पाना, एमपी को गिरफ्तार किया। इनके पास से 500 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने एनडीटीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पोकरण. अफीम की तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...