पटवार परीक्षा आज
जैसलमेर | राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड जयपुर द्वारा पटवार सीधी (प्रारंभिक) परीक्षा 2015 का आयोजन शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक एक सत्र में आयोजित की जा रही है। कलेक्टर विश्वमोहन शर्मा ने बताया कि जिले में पटवार परीक्षा के लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूर्ण कर ली गई है एवं सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जैसलमेर में 18 एवं पोकरण में 10 परीक्षा केन्द्रों पर यह परीक्षा अयोजित होगी।
कलेक्टर शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सफल कराने के लिए 5 सतर्कता दल गठित कर दिए गए हैं जो नियमित रुप से परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर प्रभावी माॅनेटरिंग करेेंगे। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर लगाए गए वीक्षकों को निर्देश दिए कि वे 13 फरवरी को सुबह 10 बजे अपने संबंधित परीक्षा केन्द्र पर आवश्यक रुप से उपस्थिति देंगे। सभी केन्द्राधीक्षक सुबह 10 से 11 बजे की बीच वीक्षकों की बैठक लेकर उन्हें परीक्षा संबंधी समस्त जानकारी देंगे। उन्होंने केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे जो वीक्षक अनुपस्थित रहते हैं उनकी सूचना 10ः30 बजे तक नियंत्रण कक्ष को अनिवार्य रुप से दें।