पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात की तो जब्त होगा मोबाइल

वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात की तो जब्त होगा मोबाइल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | पोकरण (आंचलिक)

उपखंडक्षेत्र सहित पूरे जिले में अब वाहन चलाते समय कोई भी वाहन चालक मोबाइल पर बात करते पाया गया तो वाहन चालक का मोबाइल जब्त होगा। इसके साथ ही वाहन चालक द्वारा 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की निर्धारित से तेज बाइक चलाने वाले वाहन चालक का लाइसेंस तीन महिनों के लिए रद्द किया जाएगा। जिले के सभी परिवहन अधिकारियों पुलिस अधिकारियों को गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने आदेश देकर यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए।

हाइवेपर लेन सिस्टम लागू, नियम तोड़ा तो लगेगा जुर्माना

हाईवेसड़क मार्ग पर परिवहन विभाग पुलिस प्रशासन द्वारा हाईवे सड़क मार्ग पर लेन सिस्टम आजमाया जाएगा। इसके तहत पहली लेन सिस्टम तेज गति से चलने वाहनों पर लेन सिस्टम लागू किया जाएगा तथा हाईवे पर अलग-अलग वाहनों के लिए निर्धारित प्रतिघंटा कि.मी. तय किया जाएगा। जिससे वाहन चालकों को अपने निर्धारित किमी पर ही चलना होगा। इसके साथ ही लेन ड्राइविंग सिस्टम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लिया जाएगा।

तेजगति से हो रही है आए दिन दुर्घटनाएं

तेजगति से वाहन चालने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। लेकिन परिवहन विभाग पुलिस प्रशासन द्वारा इस दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जगह-जगह पर परिवहन निरीक्षकों को आदेशित कर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आदेश भी दिए गए हैं। तेज गति से चलने से प्रदेश में हर साल में 25 हजार दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है तथा 10 हजार से अधिक लोगों की जान गंवानी पड़ रही है।

बाइकपर होगा हेलमेट जरूरी

बाइकपर वाहन चलाने वाले चालक के पास हेलमेट पहना जरूरी कर दिया। कोई भी वाहन चालक हेलमेट नहीं पहनना पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालकों के पास हेलमेट नहीं पाया गया तो पुलिस द्वारा हाथोंहाथ हेलमेट खरीदकर देगा तथा वाहन चालकों को रुपए चुकाना होगा। मौके पर ही वाहन चालकों को हेलमेट खरीदना होगा। इसके साथ ही वाहन चालकों को आईएसआई मार्का को हेलमेट होना बहुत जरूरी है।

^वाहनचालक द्वारा वाहन चलाते मोबाइल पर बात करते पाया जाता है उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिले से भी परिवहन निरीक्षकों को निर्देश दिए जा चुके हैं। यह नियम को सख्त लागू करने के लिए परिवहन निरीक्षकों को वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया गया। टीकूराम,जिला परिवहन अधिकारी, जैसलमेर।

^हाईवेसड़क मार्ग पर वाहन चालक द्वारा मोबाइल पर बात करते समय पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही वाहन चालक द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाता है तो उनके खिलाफ चालान काटकर हेलमेट खरीदने के लिए पाबंद करेंगे। जालमसिंह,प्रभारी, मोबाइल हाइवे पोकरण

खबरें और भी हैं...