पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ई ग्राम प्रभारियों को 14 को प्रपत्र जमा करने के निर्देश

ई-ग्राम प्रभारियों को 14 को प्रपत्र जमा करने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पोकरण (आंचलिक)

मुख्यमंत्रीई-ग्राम मूलभूत सुविधाओं को ऑन लाइन करने के लिए उपखंड क्षेत्र के ई-ग्राम प्रभारियों को 14 दिसंबर तक जी प्रपत्र एसडीएम कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए।

ई-ग्राम नोडल अधिकारी डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना के तहत लगे कार्मिकों को 14 दिसंबर तक ईजी प्रपत्र सही भरकर कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पोकरण तहसीलदार, भणियाणा तहसीलदार, बीडीओ, बीईओ को अपने अधीनस्थ ई-ग्राम प्रभारियों को पाबंद कर निर्धारित समय पर प्रपत्र कार्यालय जमा कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि समय पर ऑन लाइन फीडिंग की जा सके। उन्होंने बताया कि ई-ग्राम प्रभारियों द्वारा इजी प्रपत्र को सही नहीं भरने के कारण आन लाइन कार्य कॉलम अधूरा रहता है जिससे आधी अधूरी सूचना जारी हुई दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर भी ई-ग्राम के तहत भरे जा रहे प्रपत्र की ऑन लाइन समीक्षा करते हैं।

इनकॉलमों को भरे सही सूचना

ई-ग्रामनोडल अधिकारी मीणा ने बताया कि ई-ग्राम प्रभारियों द्वारा प्रपत्र में सही सूचना नहीं भरी जा रही है ही कॉलमों की पूर्ति की जा रही है जिससे ऑन लाइन फीडिंग कार्य करने में बाधा उत्पन्न हो रही हे। मीणा ने बताया कि ईजी प्रपत्र में पेयजल पाइप लाइनों की संख्या, आंगनवाड़ी केन्द्र की संख्या तथा स्वीकृत केन्द्र संख्या, विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थियों की सूचना तथा अध्यापकों की उपस्थिति की सूचना अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में लगी उचित मूल्य विक्रेताओं की संख्या तथा उनके एफएससी कोड नंबर अंकित करने पर ही सही कॉलम भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में होने वाले बच्चों की जन्म, मृत्यु की सूचना, मुख्यमंत्री कोष सहायता देने वाली राशि कॉलम, बीपीएल मुख्यमंत्री कोष राशि देने वाली कॉलम को पूरी तरह से भरकर अंकित करें। उन्होंने बताया कि गांव में पेयजल होने वाली समस्या के संबंध मे विस्तारपूर्वक कॉलम भरने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ई-ग्राम प्रभारियों द्वारा समय पर ईजी प्रपत्र जमा नहीं करवाने वाले प्रभारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।