पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थान स्वच्छ अभियान के तहत विद्यालय की साफ सफाई

राजस्थान स्वच्छ अभियान के तहत विद्यालय की साफ-सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण (आंचलिक) स्वच्छ राजस्थान कार्यक्रम के तहत ग्राम रातडिय़ा स्थित राउमावि में प्रधानाचार्य जीवराज माली ने नेतृत्व में एवं ईको क्लब प्रभारी जयप्रकाश रंगा के सानिध्य में विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की। इको क्लब प्रभारी रंगा ने बताया कि छात्रों ने विद्यालय परिसर में लगे पेड़ पौधों को पानी खाद देकर उनकी छटाई का कार्य किया। उन्होंने बताया कि बुधवार को मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाध्यापक द्वारा पारितोषिक देकर उनका सम्मान किया गया।