पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबीवीपी कार्यकारिणी का गठन

एबीवीपी कार्यकारिणी का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण. अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद पोकरण की नगर कार्यकारिणी महाविद्यालय इकाई का गठन जिला संयोजक कृष्णपाल सिंह सेऊवा की उपस्थिति में किया गया। इस संबंध में सेऊवा ने बताया कि पोकरण नगर उपाध्यक्ष दायित्व खीमारा मेघवाल, सुनील रंगा, भरत सुथार को दिया गया नगर सहमंत्री का दायित्व सुरेन्द्र सिंह रामदेवरा, गौरव पुरोहित, अक्षय खत्री को सौंपा गया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष का दायित्व बलवंत सिंह सांकड़ा, उपाध्यक्ष गिरीश व्यास, जगदीश भील, महेश पालीवाल, धीरज सोनी सचिव का दायित्व कृष्णकांत नागल, चैनसुख माली, चैनाराम मेघवाल, संयुक्त सचिव के लिए तरुण शर्मा, पुखराज माली, रमेश राठी, रावल सिंह को दायित्व सौंपा गया।

उन्होंने बताया कि पोकरण तहसील संयोजक वीरम सिंह सनावड़ा, तहसील सहसंयोजक महेन्द्र सुथार आसूसिंह को बनाया गया। जिला संयोजक ने बताया कि जैसलमेर जिला बैठक रविवार 14 जनवरी को आदर्श विद्या मंदिर में रखी गई है। जिसमें सभी कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।