पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओढ़ाणियां में किसान क्लब का गठन

ओढ़ाणियां में किसान क्लब का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पोकरण (आंचलिक)

ग्रामपंचायत खेतोलाई के राजस्व गांव ओढ़ाणियां में राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक द्वारा किसान क्लब शाखा प्रबंधक तेजाराम खत्री की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर ओढ़ाणियां सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के कई किसानों ने भाग लिया।

किसानों ने सर्वसम्मति से किसान क्लब का गठन करते हुए डालचंद पालीवाल को अध्यक्ष, आसूलाल पालीवाल को सचिव, परबत दान रतनू को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। किसान क्लब के गठन के बाद शाखा प्रबंधक खत्री ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा सभी सदस्यों ने किसानों के हितों के लिए तथा वसूली लॉन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया। किसान क्लब ओढ़ाणियां में रामा किशन, पदमाराम, शकूरखां, माना राम, गोविंदराम, गणेशराम, सबीर खां, ओमप्रकाश, गिरधारीलाल, शिवप्रताप, चतुर्भुज सहित कई किसान उपस्थित थे।