पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारी जनप्रतिनिधियों की भावना की कद्र करें : राठौड़

अधिकारी जनप्रतिनिधियों की भावना की कद्र करें : राठौड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतसमिति सांकड़ा के सभागार में वर्तमान पंचायत राज के जनप्रतिनिधियों की इस कार्यकाल की अंतिम बैठक बुधवार को समिति के प्रधान वहीदुल्ला मेहर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक शैतानसिंह राठौड़, जिला प्रमुख अब्दूला फकीर उपप्रधान कमलकंवर मौजूद थे। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, बिजली, सड़क सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए बैठक में उपस्थित अधिकारियों को अवगत करवाया गया। बैठक में विकास अधिकारी टीकमाराम चौधरी ने गत बैठक की कार्रवाई का पठन किया।

बैठक में विधायक शैतानसिंह राठौड़ ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई जन समस्याओं का तत्काल समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वे जनप्रतिनिधियों की भावनाओं का कद्र करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता द्वारा जनमत से चुनी गई सरकार का प्रतिनिधित्व करते है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख अब्दूला फकीर ने कहा कि अधिकारी संवदेनशील होकर जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें जिससे आमजन को परेशानियों का सामना कम से कम करना पड़े। उन्होंने कहा कि पांच साल के दौरान किसी भी जनप्रतिनिधि का मन मुटाव अगर मेरे से हुआ है तो मैं उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधान वहीदुल्ला मेहर ने कहा कि पांच साल तक जनता ने मुझे जो सेवा करने का मौका दिया। उसमें अगर मुझसे कहीं कमी रह गई तो मुझे अपना समझा कर माफ करें।

पंचायत समिति सांकड़ा की वर्तमान पंचायत राज की अंतिम बैठक में लगभग ब्लॉक के सभी सदस्यों के साथ-साथ जिला परिषद सदस्य, सरपंच उपस्थित रहे। बैठक में समिति नेता प्रतिपक्ष रणवीर गोदारा, जगदीश सिंह राजपुरोहित, जिला परिषद सदस्य हाजी रसीद मोहम्मद, ब्लॉक सदस्य मोहम्मद सदीक, प्रेमसिंह, हेमसिंह ओला, सरपंच मनोहरसिंह, लाछोदेवी, सिरे कंवर, लूणाराम, नरपतसिंह, गोमट सरपंच इस्माइल खां सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में एसडीएम नरेन्द्रपाल सिंह, पोकरण तहसीलदार सुभाष चंद हेमानी, बीडीओ टीकमाराम चौधरी, पीएचईडी के एक्सईएन दिनेशचंद्र, एईएन अशोक छंगाणी, अनिल कुमार, पंचायत समिति सांकड़ा के एईएन अशोक परिहार, प्रभातिलाल मीणा, डिस्कॉम के एक्सईन जीवण राम गर्ग, पीड्ब्ल्यूडी के एक्सईएन सुरेश माथुर उपस्थित थे।