पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईनामी योजना के पुरस्कारों का वितरण

ईनामी योजना के पुरस्कारों का वितरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयजयनारायण व्यास सर्किल के पास स्थित पोकरण ऑटोमोबाईल एचपी पेट्रोलपंप पर बुधवार को सुबह समारोह का आयोजन कर गत दिनों निकाले गए ईनामी ड्रॉ के अंतर्गत विजेताओं को पुरस्कारों का वितरण किया गया। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड एचपीसीएल के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक जोधपुर नीलमणी दत्ता, प्रबंधक इंजीनियर राजेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार आईदान पंवार, पोकरण ऑटोमोबाईल के डीलर दिग्विजयसिंह राठौड़, बस ऑपरेटर खुमाणसिंह कर्णोत के आतिथ्य में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एचपी के अधिकारियों ने कंपनी की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर गत दिनों कंपनी की ओर से चलाई गई ईनामी योजना के अंतर्गत विजेता रहे कूपन धारकों को पुरस्कार वितरित किए गए। जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में बाइक विजेता झलारिया निवासी सगताराम पुत्र सांगूराम मेघवाल को होण्डा कंपनी की मोटरसाइकिल सुपुर्द की गई। इसके अलावा अन्य विजेताओं को मोबाइल, पानी के कैंपर दीवार घडिय़ां दी गई। अधिकारियों ने स्थानीय पेट्रोलपंप परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ग्राहकों को अच्छी सेवाएं देने का आह्वान किया। पेट्रोलपंप संचालक गोरधनसिंह राजपुरोहित ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर तनेरावसिंह सांकड़ा, शाबिर मोहम्मद लोहारकी, स्वरूपसिंह चंपावत, नारायणसिंह लूणा, कमुखां लोहारकी, मनोहरसिंह, लालदान ऊंचपदरा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान एचपी के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक दत्ता ने बताया कि पूरे भारत में सरकार की ओर से स्वच्छ भारत अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। इसी के अंतर्गत एचपी की ओर से भी सीएसआर गतिविधियों के तहत जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता का संकल्प दिलाया जा रहा है। उन्होंने यहां उपस्थित लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए सफाई के प्रति जागरुक होकर कार्य करने का आह्वान किया।