पेंशन प्रकरणों का निस्तारण आज
पेंशन प्रकरणों का निस्तारण आज
जैसलमेर.जिलास्तरीय बकाया पेंशन प्रकरण निस्तारण समिति की बैठक कलेक्टर एन.एल.मीना की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में रखी गई है।
रेसाके चुनाव 21 को
जैसलमेर.जिलेके समस्त शिक्षा अधिकारियों को सूचित किया जाता है कि राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (रेसा) की जिला शाखा के चुनाव 21 सितम्बर 1.30 बजे राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुथार पाड़ा जैसलमेर में आयोजित किए जा रहे है।
फलौदीमें भरतहरि रम्मत आज
जैसलमेर.पूर्वसह सचिव एसएन थानवी की स्मृति में शुक्रवार को फलौदी में भतरहरि रम्मत का आयोजन किया जाएगा। कवि तेज शर्मा द्वारा लिखित रम्मत राजा भरतहरि का मंच फलौदी के लटियाल मंदिर के पास स्थित पुष्करणा भवन के सामने किया जाएगा। जिसमें जैसलमेर, पोकरण, फलौदी के कलाकार हिस्सा लेंगे। रम्मत में कमल आचार्य राजा भरत, फलौदी के दीनदयाल व्यास रानी पिंगला, शांतिलाल छंगाणी कोचवान, राजू गोरखनाथ, विक्रम का पात्र सीताराम, तथा पोकरण के मनोज कुमार दासी, का रोल अदा करेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में रम्मत प्रेमियों से शिरकत करने की अपील की है।