ठगी के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
पोकरण. निजीविद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा व्यापारियों से की गई ठगी के मामले में शिष्ट मंडल ने कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।
शिष्ट मंडल के अशोक छंगाणी ने बताया कि पोकरण के निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने व्यापारियों के साथ ठगी की और फरार हो गया। वहीं विद्यालय के पास भी प्रधानाध्यापक के बारे में सूचना नहीं है। प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में अशोक छंगाणी, ओप्रकाश राठी, जुगल दाधीच, ओमप्रकाश माली सहित कई लोग शामिल थे।