सांप के काटने से एक वृद्ध की मौत
पोकरण. क्षेत्रके सांकड़ा गांव में बुधवार की रात्रि को सांप के काटने से वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जोगराजसिंह पुत्र धनसिंह (50) निवासी भोपालसिंह की ढाणी, खेतासर, सांकड़ा बुधवार की रात्रि को अपने खेत पर कार्य कर रहा था। उसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। सांप के काटने के साथ ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में देख उसे पोकरण अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।