- Hindi News
- पन्नासर से राजमथाई तक डामर की सड़क बनाने की मांग
पन्नासर से राजमथाई तक डामर की सड़क बनाने की मांग
पोकरण (आंचलिक). ग्रामपन्नासर से राजमथाई जाने वाली मार्ग पर डामरीकृत सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर आए दिन छोटे मोटे वाहन फंस जाने के कारण वाहन चालकों को तकलीफ उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी राणाराम मेघवाल ने बताया कि इस मार्ग पर डामरीकृत सड़क नहीं होने के कारण आए दिन वाहन फंसने की शिकायत लगी रहती है तथा छोटे वाहनों का चलना भी मुश्किल हो रहा है। इस मार्ग पर कई बार बड़े वाहनों के फंस जाने के कारण कई घंटों तक जाम लग जाता है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से पर डामरीकृत सड़क नहीं होने से आए दिन छोटी मोटी घटनाएं होती ही रहती है। ऐसे में कई लोग घायल हो चुके हैं लेकिन अभी इस सड़क मार्ग पर डामरीकृत सड़क नहीं बनाई गई है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करवाने के बावजूद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि इस मार्ग पर डामरीकृत सड़क करवाकर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई जाए।