जैसलमेर में प्रतियोगिताएं आयोजित
विधिक चेतना अभियान में दिखाया बच्चों ने उत्साह
राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक चेतना अभियान 2014 के तहत निबंध लेखन, वाद विवाद, पोस्टर पेंटिंग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य रेंवताराम बारूपाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बाल विवाह निबंध प्रतियोगिता में 5 छात्रों ने, कन्या भू्रण हत्या निबंध में 2 छात्रों ने, नागरिकों के मूलभूत कर्तव्य निबंध में दो छात्रों ने भाग लिया। वाद विवाद प्रतियोगिता में कन्या भू्रण हत्या विपक्ष में दो छात्रों ने तथा धूम्रपान एवं तंबाकू निषेध में दो छात्रों ने भाग लिया। पोस्टर, पेंटिंग, पर्यावरण एवं वन संरक्षण सुरक्षा में दो छात्रों ने तथा नशा मुक्ति पोस्टर में एक छात्र ने भाग लिया। जिसका परिणाम निर्णायक मंडल द्वारा निकाला गया। उन्होंने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में हेमशंकर जोशी, अशोक कुमार गर्ग, मानाराम हींगड़ा, उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में वल्लभ राठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही खींयाराम ने द्वितीय तथा चंद्रशेखर पालीवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कन्या भू्रण हत्या में श्रवण कुमार ओड़ ने प्रथम, इकबाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
नागरिकों के मूलभूत कर्तव्य निबंध प्रतियोगिता में अब्दुल मजीद ने प्रथम तथा सांवलसिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में कन्या भू्रण हत्या विषय पर रणवीर सेजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं मनोज कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही धूम्रपान एवं तंबाकू निषेध विषय में किशनसिंह ने प्रथम, माधूसिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में अनिल माली ने प्रथम तथा भरत कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामदेवरा में विधिक चेतना अभियान 2014 के तहत मुख्य अतिथि सरपंच भोमाराम वानर विशिष्ट अतिथि भामाशाह प्रतिनिधि मधुसूदन दवे, डॉ. अनिल विश्नोई, पीटीए अध्यक्ष अभय सिंह तंवर के सानिध्य में विद्यार्थियों को पारितोषिक का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधिक चेतना अभियान 2014 प्रभारी नारायणसिंह तंवर के निर्देशन में विद्यालय में प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिनमें निबंध प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता के लिए कुल 11 विषय पूर्