शक्ति पीठ भादरिया मंदिर में माता की होगी विशेष पूजा अर्चना
भास्कर संवाददाता| पोकरण(आंचलिक)
ग्राम पंचायत लाठी के शक्तिपीठ भादरिया माता मंदिर में रविवार को गुप्त नवरात्रा की सप्तमी को धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग से दर्शन करने की व्यवस्था की गई है।
पंडित देवीप्रसाद ने बताया कि भादरिया माता में रविवार को सुबह शुभमूर्हत में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के दौरान मुख्य यजमानों द्वारा हवन में आहुतियां दी जाएगी। इसके साथ ही भादरिया माता की प्रतिमा पर अभिषेक कर माता की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं कलाकारों द्वारा मंदिर को आकर्षक रूप से रोशनी फूल-मालाओं से भव्य रूप दिया जाएगा।
मंदिर समिति ने रविवार को गुप्त नवरात्रा की सप्तमी भरे जाने वाले मेले को देखते हुए पूर्ण व्यवस्था की गई है। वहीं मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित दर्शन करवाने के लिए अलग-अलग लाइनों की बेरिकेडिंग भी लगाई गई तथा मंदिर आने वाले महिला पुरूषों के लिए अलग से लाइनों से दर्शन करवाया जाएगा। वहीं मुख्यद्वार पर दो पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया। मंदिर समिति से श्रद्धालुओं को ठहरने आराम करने के लिए भी कमरों की व्यवस्था की गई।
पोकरण (आंचलिक) शक्तिपीठ भादरिया माता मंदिर में भरा जाएगा श्रद्धालुओं का मेला, मंदिर समिति के की पूर्ण तैयारियां