स्नेह मिलन नशामुक्त जागरूकता रैली में पहुंचने की अपील
भास्कर संवाददाता. पोकरण (आंचलिक)
राजपूतसमाज द्वारा चलाए गए नशामुक्त जागरूकता अभियान के तहत रविवार को सिवाना स्थित कल्ला रायमलोत छात्रावास में सुबह 11 बजे क्षत्रिय समाज द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा इसके साथ ही नशामुक्त जागरूकता रैली का भी आयोजन किया जाएगा।
मल्लीनाथ ग्रुप के संयोजक जसवंतसिंह ने बताया कि स्नेह मिलन जागरूकता रैली में अधिक से अधिक संख्या में राजपूत समाज के लोगों को भाग लेने की अपील। उन्होंने बताया कि स्नेह मिलन के अवसर पर धुंधाड़ा स्थित नागणेचाय धाम के महंत भोपजी मदनसिंह, राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेवसिंह, तरातारा मठ के मठाधीश प्रतापपुरी महंत नारायणगिरी द्वारा समाज के लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे नशामुक्त जागरूकता रैली का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में स्नेह मिलन कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।