पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला स्तरीय विहिप की जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार

जिला स्तरीय विहिप की जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वहिंदू परिषद की जिला स्तरीय बैठक में कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा की गई। विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री पवन वैष्णव ने बताया की स्थानीय जन सेवा समिति में दोपहर 2 बजे बैठक रखी गई। जिसमें प्रांत सह मंत्री कन्हैयालाल व्यास की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। जिसमे सभी प्रखंडों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रांत सह मंत्री कन्हैयालाल ने कहा की सभी हिंदू समाज के सुख-दुख के साथी बनकर कार्य करने का हमने जो सुअवसर मिल रहा है और संस्कारित संगठन के कार्यकर्ता होने के नाते हमने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाना है। आगामी दिवसों मे धर्म रक्षा निधि, बजरंग दल सदस्यता अभियान हिन्दू नव वर्ष के कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए तैयारियों मे जुट जाए।

इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री ने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नए दायित्वों की घोषणा भी की। जिसमे मगसिंह सुल्ताना को बजरंग दल जिला सह संयोजक, नरेंद्रसिंह करड़ा जिला संपर्क प्रमुख, हिंगलाजदान किशोर सुथार सह संपर्क प्रमुख, शंभूसिंह छतांगढ़ को जिला अखाड़ा प्रमुख बंशी प्रजापत पारस गर्ग को सह अखाड़ा प्रमुख, समुंद्रसिंह झिनझिनयाली को जिला सुरक्षा प्रमुख, जगदीश ओड बाबूसिंह उगवा को सह सुरक्षा प्रमुख, विक्रम राजपुरोहित को जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख, जयप्रकाश गर्ग डूंगरसिंह दव को सह प्रमुख, झबरसिंह राजपुरोहित जिला गौरक्षा प्रमुख, छोटूसिंह हापा राजेंद्रसिंह राजगढ़ को सह प्रमुख इसी तरह जैसलमेर प्रखंड के अमृताराम को प्रखंड उपाध्यक्ष, जैसल प्रजापत को प्रखंड मंत्री, अनिल भार्गव को बजरंग दल प्रखंड संयोजक, अरुण आचार्य संजय वासू को प्रखंड सह संयोजक, तनेरावसिंह प्रखंड सुरक्षा प्रमुख, स्वरूप माली को प्रखंड सह सुरक्षा प्रमुख, प्रवीण व्यास को प्रखंड अखाड़ा प्रमुख, जयपाल सोलंकी को प्रखंड सह अखाड़ा प्रमुख, प्रविंद्रसिंह प्रखंड संपर्क प्रमुख, कृष्णा भाटिया मनोहरसिंह सत्ता को प्रखंड सह अखाड़ा प्रमुख, जगदीश पूरी को प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख, मोहित राठौड़ सुरजाराम को प्रखंड साप्ताहिक मिलन सह प्रमुख, विकास केवलिया को प्रखंड गौरक्षा प्रमुख, जितेंद्रसिंह को सह प्रमुख का दायित्व दिया गया।

इसी प्रकार रामगढ़ मे खूबचंद खत्री को प्रखंड सह मंत्री मनोहरसिंह नेतसी को बजरंग दल प्रखंड संयोजक का दायित्व दिया गया। नाचना प्रखंड से विक्रमसिंह को प्रखंड मंत्री, मिश्रप्रतापसिंह को बजरंग दल प्रखंड संयोजक, रणवीरसिंह को प्रखंड सह संयोजक, किशनसिंह को प्रखंड संपर्क प्रमुख, हनुमानदान को प्रखंड गौरक्षा कारण को सह गौरक्षा प्रमुख, योगेंद्रसिंह को प्रखंड सुरक्षा प्रमुख का दायित्व दिया गया।

फतेहगढ़ प्रखंड से चंद्रप्रकाश ओझा को प्रखंड अध्यक्ष, लजपत राजगुरु को प्रखंड मंत्री, मोतीराम को प्रखंड सह मंत्री, वीरेंद्रसिंह बजरंग दल प्रखंड संयोजक, पदमाराम चौधरी महेंद्र प्रजापत को प्रखंड सह संयोजक को दायित्व दिया गया। इसी प्रकार भणियाणा प्रखंड से देवीसिंह को प्रखण्ड मंत्री, नरपतसिंह को बजरंग दल प्रखंड संयोजक, कंवराजसिंह राजमथाई प्रखंड सह संयोजक, डूंगरसिंह राजमथाई को प्रखंड सुरक्षा प्रमुख का दायित्व दिया गया।

पोकरण प्रखंड से बिंजराजसिंह को प्रखंड मंत्री, चंद्रपूरी को प्रखंड सह मंत्री, हेमसिंह कमलदान को प्रखंड सह संयोजक, चंद्रवीरसिंह को प्रखंड सुरक्षा प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई।

नए दायित्ववान कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तथा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्य में गति प्रदान करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मधुसुदन व्यास जिला संरक्षक विहिप, ताराचंद जोशी विभाग गौरक्षा प्रमुख, अनोपसिंह जिलाध्यक्ष विहिप, लालूसिंह सोढ़ा संयोजक बजरंग दल, रमन सोनी जिला संयोजक हिंदू हेल्प लाइन, राजन जोशी जिला संयोजक इंडिया हेल्थ लाइन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...