- Hindi News
- National
- 40% से अधिक छीजत वाले 5 फीडरों पर बिजली कटौती 4 गांवों के 1300 कनेक्शनों को अब सिर्फ 12 घंटे आपूर्ति
40% से अधिक छीजत वाले 5 फीडरों पर बिजली कटौती 4 गांवों के 1300 कनेक्शनों को अब सिर्फ 12 घंटे आपूर्ति
डिस्कॉम ने दी ग्रामीणों को सजा
डिस्कॉमके 11 केवी के झाबरा तथा इंद्रानगर फीडर पर की जाने वाली बिजली सप्लाई के दौरान ग्रामीणों द्वारा समय पर बिजली के बिल नहीं भरने, बिजली चोरी तथा प्रथम फेज पर अधिक लोड़ चलाने के दौरान बढ़ रही समस्याओं की ग्रामीणों को सजा दी है। इसी के चलते जहां ग्रामीणों को सिंगल फेज में सुबह 5 से 9 और शाम को 6 से 10 बजे तक दो चरणों में बिजली की सप्लाई दी जा रही है। वहीं इस फेज से जुड़े कृषि कनेक्शनों को भी यही सप्लाई की जा रही है।
दो फिडरों के 150 कृषि कनेक्शन प्रभावित
बिजलीकी छीजत के आधार पर अधिकारियों द्वारा झाबरा और इंद्रानगर दोनों 11 केवी के फिडरों को चिह्नित किया गया। ऐसे में जहां झाबरा में 80 कृषि कनेक्शन हैं वहीं इंद्रानगर फीडर में भी 70 कृषि कनेक्शन है। ऐसे में जहां कृषि कनेक्शनों को 24 घंटे बिजली की सप्लाई होती थी। वहीं इन दिनों इन कृषि कनेक्शनधारियाें को मात्र 12 घंटे ही बिजली की सप्लाई होगी।
1150कनेक्शन धारियों को नहीं मिलेगी 12 घंटे बिजली
डिस्कॉमके चेयरमैन भास्कर सावंत द्वारा किए गए जांच के दौरान झाबरा और इंद्रानगर के 11 केवी फिडरों पर बिजली की 40 प्रतिशत से अधिक छीजत हो रही है। ऐसे में उन्होंने इन दोनों फीडरों पर सुबह 5 बजे से 9 बजे तक तथा शाम को 6 से 10 बजे तक दो चरणों में बिजली की सप्लाई की जाएगी। इन दोनों फीडरों पर दो चरणों में कुल 12 घंटे बिजली की सप्लाई होगी तथा अन्य 12 घंटे इन गांव में अंधेरा पसरा रहेगा।
कुछ लोगों की सजा चार गांवों को
झाबराऔर इंद्रानगर फिडरों पर हो रही बिजली सप्लाई में 40 प्रतिशत छीजत हो रही है। जिसके चलते कुछ लोगों द्वारा समय पर बिजली के बिल नहीं भर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों द्वारा बिजली की चोरी की जा रही है। ऐसे में रात्रि में बिजली की जरुरत के समय डिस्कॉम के अधिकारियों द्वारा सप्लाई नहीं करने के कारण ग्रामीणों में डिस्कॉम के अधिकारियों के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। लेकिन डिस्कॉम द्वारा उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय चार गांवों को इस अपराध की सजा देते हुए मात्र 12 घंटे ही बिजली सप्लाई की जा रही है। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष गहराता जा रहा है।
^डिस्कॉमद्वारा झाबरा गांव में बिजली सप्लाई सुचारु नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों कर्मचारियों को अवगत करवाया। लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इंद्रसिंह,ग्रामीण झाबरा
^डिस्कॉमके चेयरमैन द्वारा जारी किए गए आदेशों की पालना में झाबरा और इंद्रानगर दोनों फिडरों को सुबह 5 से 9 और शाम को 6 से 10 बजे तक बिजली सप्लाई देने का आदेश है। इन फिडरों पर 40 प्रतिशत से अधिक छीजत होने के कारण यह आदेश दिए गए हैं। ललितसोनी, एक्सईएन, डिस्कॉम पोकरण