85.15% उपस्थिति, 5959 ने दी परीक्षा
पोकरण |शहर में शनिवार को आयोजित हुई पटवारी परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित की गई। पटवारी परीक्षा में जहां पुलिस अधिकारियों द्वारा समय समय पर निरीक्षण किया गया। वहीं परीक्षा केन्द्रों में लगाए गए टेलीफोन के जैमर तथा पर्यवेक्षकों द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण से भी सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से पुख्ता दिखाई दी।
शनिवार को प्रशासन द्वारा कुल 2 हजार 122 परीक्षार्थियों के लिए 10 सेंटर तथा 94 रूम में बैठने की व्यवस्था की गई। जिसमें कुल 1 हजार 799 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 323 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समन्वयक नरेन्द्रपालसिंह ने 20 पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया। वहीं दो सतर्कता दल भी तैनात किए। जिनके द्वारा समय समय पर इन केन्द्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही दो उपसमन्वयक दलों द्वारा भी इन केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता जांच की गई।
माइक के माध्यम से दी जा रही थी जानकारी
जिलामुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्र अमर शहीद सागरमल गोपा राउमावि में माइक के माध्यम से परीक्षार्थियों को जानकारी दी जा रही थी। विद्यालय प्रशासन द्वारा माइक के माध्यम से अंदर आने के अंतिम समय, परीक्षा के दौरान समय परीक्षा खत्म होने की जानकारी माइक के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही थी।
शांतिपूर्वक हुई पटवारी परीक्षा
जूते उतारकर दी परीक्षा
परीक्षादेने आए अभ्यर्थियों से जूते भी परीक्षा कक्ष के बाहर उतरवाएं गए। पिछले दिनों विभिन्न परीक्षाओं में हुई नकल की आशंका को ध्यान में रखकर ही परीक्षार्थियों को बिना जूतों के परीक्षा दिलवाई गई।
बाहरसे आए परीक्षार्थी
पटवारपरीक्षा में जैसलमेर के सभी अभ्यर्थियों को संभाग स्तर के जिलों में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए। जैसलमेर के सभी परीक्षा केंद्रों पर संभाग के अन्य जिलों से परीक्षार्थी परीक्षा देने जैसलमेर पहुंचे।
जैसलमेर. परीक्षा देने से पूर्व केंद्र में एकत्रित अभ्यर्थी।
जैसलमेर. पटवार परीक्षा देने से पूर्व अभ्यर्थियों की हुई जांच।
भास्कर संवाददाता | जैसलमेर
पिछले लंबे समय से पटवारी के पद के लिए तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों ने शनिवार को पटवार भर्ती की परीक्षा दी।
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित पटवार सीधी भर्ती परीक्षा जिले में कुल 6 हजार 998 परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा देनी थी। जिसके 85.15 प्रतिशत 5 हजार 959 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिले भर में 28 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। 28 परीक्षा केंद्रों में 18 जैसलमेर में तथा 10 पोकरण में थे।
कतारमें जांच, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
पटवारपरीक्षा में नकल रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए। प्रशासन द्वारा नियुक्त कर्मचारियों को प्रत्येक परीक्षार्थी की बारीकी से जांच करने के सख्त निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला पुलिस द्वारा कड़ाई से जांच की गई।