कांग्रेस प्रदेश महासचिव का किया स्वागत
कांग्रेसकी दूसरी बार प्रदेश महासचिव बनी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती सुनीता भाटी का शनिवार को पोकरण पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं द्वारा पंचायत समिति के बाहर स्थित रामदेव आयुर्वेदिक औषधालय पर सभा का आयोजन भी किया गया।
आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी महासचिव भाटी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ही है बल पर मैं आज इस पद पर पहुंची हूं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ ही मेरी पहचान है अन्यथा बिना कार्यकर्ताओं के यह पहचान नहीं जुटा पाती। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा सरकार पर सीधा वार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हमेशा ही कांग्रेस पर आरोप लगाती रहती है। भाजपा सरकार द्वारा हाल ही में कोई भी नए कार्य नहीं करवाए गए हैं। केन्द्र और राज्य में भाजपा सरकार होने के बाद भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो लोगों के कार्य हो रहे हैं और ही इस सरकार द्वारा कोई प्रयास किया जा रहा है। स्वागत समारोह में पंचायत समिति प्रधान अमतुल्ला मेहर ने भी भाटी का शॉल ओढाकर स्वागत किया। इस अवसर पर गोपाल जोशी, समरदीन, जेठमल सोनी, कमल व्यास, अजय व्यास, विजय व्यास, ज्योति पुरोहित, जगदीश सिंह राजपुरोहित, कल्याणसिंह, प्रदीपसिंह, प्रमोदसिंह सहित कई स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा का संचालन युवा नेता विजय व्यास ने किया।
रामदेवरा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनीता भाटी ने शनिवार को रामदेवरा पहुंच कर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पूजा अर्चना कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। महासचिव के रामदेवरा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रावतसिंह तंवर, पोकरण युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष नीतेश पुष्करणा, कांग्रेस विचारधारा के जिलाध्यक्ष नाथूराम वानर, मूलाराम कुमावत, अंबाराम तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पोकरण. कांग्रेस के प्रदेश महासिचव सुनीता भाटी पोकरण पहुंचने पर स्वागत करते कांग्रेसी कार्यकर्ता