पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रखरखाव के नाम पर की जा रही बिजली कटौती

रखरखाव के नाम पर की जा रही बिजली कटौती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेकई दिनों डिस्कॉम द्वारा रख रखाव के नाम पर घंटों बिजली कटौती के साथ अघोषित कटौती एवं ट्रीपिंग के चलते आए दिन जलदाय विभाग की मोटरें जलने के कारण लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है तो दूसरी ओर गांवों ढाणियों में पेयजल सप्लाई बाधित रहने के कारण पीने के पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है तो दूसरी ओर ग्रामीणों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जलदाय विभाग के राजमथाई, बांधेवा में सितंबर माह में 20 मोटरें जल चुकी है। साथ ही शाम को 6 बजे से 10 बजे तक 500 तक वॉल्टेज रहने के कारण बूस्टर जल रहे है। जलदाय विभाग को 440 वॉल्टेज चाहिए। दूसरी ओर 24 घंटों में से 15 घंटे ही बिजली मिल रही है। इस दौरान दर्जन बार ट्रीपिंग आने से पेयजल सप्लाई बाधित हो रही है।

सितंबर माहमें रख रखाव के नाम पर उंडू जीएसएस से जुड़े 6 जीएसएस पर घंटों कटौती होने के कारण गर्मी में ग्रामीणों का बुरा हाल हो रहा है। साथ ही बिजली आधारित व्यवसाय ठप होने के कारण रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। आज रविवार को सुबह 8बजे से 5 बजे तक दस घंटे बिजली बंद रहने से आमजन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है।

यहांघंटों कटौती

पिछलेकई दिनों से अघोषित कटौती ट्रिपिंग फलसूंड, मानासर, भुर्जगढ, स्थित बूस्टिंग स्टेशनों पर बिजली के अभाव में पेयजल संकट गहराया हुआ है।

^राजमथाईनलकूपों पर पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है साथ ही हाई वॉल्टेज के चलते मोटरें जल रही है। इस संबंध में डिस्कॉम के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। पर्याप्त बिजली मिलने ट्रीपिंग बंद होने पर सभी जगह पेयजल सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।

रामनिवासीरगैरएईएनजलदाय विभाग

^राजमथाई में अगर वॉल्टेज की समस्या है तो सही करवा दी जाएगी। साथ ही कम ट्रिपिंग एवं पर्याप्त बिजली देने के प्रयास किए जाएंगे

हनुमानरामचौधरी, एईएनडिस्कॉम पोकरण

बिजलीकी आंख मिचौली

फतेहगढ़.ग्रामीणक्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली के चलते ग्रामीण परेशान हैं। आए दिन वॉल्टेज में उतार चढ़ाव आता है। जिससे बिजली के उपकरण खराब हो रहे हैं। साथ ही होने वाली अघोषित कटौती भी परेशानी में इजाफा कर रही है। बिजली आपूर्ति की अनियमितताओं के चलते ग्रामीण खासे परेशान हैं। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति के व्यवधान दूर करने की मांग की है।